कुलपहाड़ (महोबा)। तहसील कुलपहाड़ के बम्हौरीखुर्द गांव निवासी जमुना प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मौजा बम्हौरीखुर्द में उसकी कृषि योग्य भूमि है। जिसमें पड़ोसी खेत मालिकों ने खेत में जबरन कब्जाकर तारबाड़ी लगा ली है। जिसकी शिकायत एक जुलाई को एसडीएम कुलपहाड़ व कोतवाली पुलिस से की गई थी। शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने रात के समय घर के दरवाजे आकर गाली-गलौज की और दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। दरवाजे न खोलने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को फोन से सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। (संवाद)