महोबा। कोरोना से लड़ाई में फायरकर्मी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी देवेश तिवारी एवं फायर सर्विस टीम की ओर से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। इसमें कुलपहाड़ तहसील, एसडीएम कुलपहाड़ आवास, तहसीलदार कुलपहाड़ आवास, सीओ कुलपहाड़ आवास, सीओ कुलपहाड़ कार्यालय, एसडीएम कुलपहाड़ कार्यालय, कुलपहाड़ बस अड्डा, कुलपहाड़ मार्केट, गोविंद नगर कोतवाली सदर, बजरिया मोहल्ला में सैनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान फायर कर्मियों ने सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया। (संवाद)