महोबा। जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं मे चार बाइक सवार घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सुभाष नगर निवासी अली पुत्र सहीद अनवर बाइक से बाजार जा रहा था इलाहाबाद बैंक के सामने अचानक जानवर आ जाने से अली की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर बने खंभे से बाइक टकरा गया, जिससे वह घायल हो गया। मोहल्ला भटीपुरा निवासी दानिश खान पुत्र लतीफ खान बाइक से हमीरपुर चुंगी की ओर जा रहा था, तभी बाइक फिसल गई, जिससे बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चरखारी निवासी नारायण पुत्र हरिओम बाइक से महोबा आ रहा था, बजरिया मोड़ के पास सामने से टेंपो आ जाने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। उधर शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी रानू बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहा था, कीरत सागर के पास बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे रानू गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने घायल रानू को टेंपो से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।