फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तारीखों के खेल से अंडर-19 क्रिकेट टीम बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तारीखों के खेल से चित्रकूट मंडल की अंडर-19 क्रिकेट टीम बाहर हो गई है। खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों ने इसे खेल विभाग की लापरवाही बताते हुए मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल से शिकायत की है। उन्होंने दोबारा प्रतियोगिता कराने की मांग की। खिलाड़ियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अंडर-19 मंडल स्तरीय प्रतियोगिता 14 अक्तूबर को बांदा में होनी थी। जनपद को 13 अगस्त की तारीख बताई गई, लेकिन आयोजकों ने बिना सूचना के 12 अक्तूबर को डीएवी ग्राउंड बांदा में प्रतियोगिता करा दी। चित्रकूट के खिलाड़ियों को जब पता चलता तब तक टीम बाहर हो गई। खिलाड़ी सचिन, यश, विक्रम, राहुल, सुन्दरम, बलवान, आशीष, इरफान, विमल, विश्वास, रंजीत आदि का कहना है कि उन्होंने दिन-रात मेहनत कर मंडल स्तर पर जगह बनाई है। कई खिलाड़ियों के लिए यह अंडर-19 का आखिरी सीजन है। अगले साल से वह इस वर्ग में खेल नहीं पाएंगे। एक मौका छूटना उनके पूरे क्रिकेट कॅरिअर के लिए बड़ा झटका है। इसे लेकर खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों ने मंडलायुक्त से शिकायत की। उन्होंने मांग की है कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता पुनः आयोजित कराई जाए या चित्रकूट की टीम के लिए अलग से मैच आयोजित कर उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें