फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबा बेकाबू कार खाई में पलटी, दंपती समेत चार घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/पनवाड़ी। राठ-पनवाड़ी मार्ग पर नकरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में सभी को सीएचसी पनवाड़ी से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। अन्य सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर निवासी धीरज (44) सोमवार की सुबह कार से पत्नी संगीता (40), हृदेश (42) व सुषमा (39) के साथ जनपद झांसी एक रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहे थे। नकरा मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को कार से निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां से चारों को झांसी रेफर कर दिया गया।
वहीं शेरगढ़ निवासी दुलीचंद्र (50) किसी कार्य से बाइक से कस्बा पनवाड़ी जा रहा था। रास्ते में एकाएक सामने आई नीलगाय को बचाने में उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। हादसे में दुलीचंद्र व दूसरी बाइक पर सवार रूपनारायण (27) और राहुल (17) निवासी बेलाताल घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसी तरह बम्हौरी गौसाई निवासी कल्याण, चंदला निवासी कैलाश, सुभाषनगर निवासी दीपेंद्र व दिलीप अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें