फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Crime: मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Feb 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
महोबा जिले के एक गांव में रिश्ते के मामा ने नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर गांव के पहाड़ पर ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर थाना महोबकंठ में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


एक गांव निवासी 13 वर्षीय छात्रा गांव के ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ती है। कुछ दिन पहले रिश्ते का मामा उसे बहलाकर गांव के पास स्थित पहाड़ पर ले गया और दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंच परिजनों को पूरी घटना बताई। तब थाने में तहरीर दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी अपर्णा गुप्ता के निर्देश पर सोमवार की रात थाना महोबकंठ में नवाब सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें