महोबा। बाइक की डिग्गी से तीन लाख रुपये निकालकर भाग रही दो महिलाओं को पीड़ित व राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शहर कोतवाली के दिसरापुर गांव निवासी कांशीराम सोमवार को महोबा शहर स्थित इंडियन बैंक शाखा से रुपये निकालने आया था। वह तीन लाख रुपये निकालकर आया और बाइक की डिग्गी में रख दिए। कांशीराम ने बताया कि वह फोन पर बात करने लगा। तभी दो महिलाएं आई और डिग्गी से तीन लाख रुपये निकल लिए। तभी युवक की नजर महिलाओं पर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिलाएं रुपये फेंककर भागने लगी। युवक ने अन्य लोगों के जरिए उसे दौड़कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस पहुंची और महिलाओं से पूछताछ व इसकी जांच कर रही है। संवाद