महोबा। जनपद में महिला समेत दो लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव निवासी कपूरी (32) बृहस्पतिवार की शाम घर पर थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। पति सुनील ने बताया कि पत्नी ने ऐसा क्यों किया, यह नहीं पता। इसी तरह कोतवाली कुलपहाड़ के पठारी गांव निवासी हृदेश (36) के जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उधर, इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. पंकज राजपूत ने बताया कि महिला समेत दो लोगों के जहरीला पदार्थ खाकर आने पर भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।