फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: किसान समेत दो की मौत

Mon, 29 Sep 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। अलग-अलग स्थानों पर किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई। थाना कबरई के छानीकलां गांव निवासी आशाराम तिवारी (65) किसान थे। रविवार की सुबह अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन अचेत अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल ला रहे थे रास्ते में उनकी मौत हो गई। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. चंद्रशेखर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई राधेश्याम तिवारी ने बताया कि अचानक हालत बिगड़ने से छोटे भाई की मौत हुई है। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा निवासी बृजलाल अहिरवार (63) शनिवार की रात घर पर थे। देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटा तोताराम ने बताया कि अचानक हालत बिगड़ने से पिता की मौत हुई। वह पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें