फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिजली गिरने से खेत में बकरियां चरा रहे किशोर समेत दो की मौत

Fri, 14 Jul 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश अब आफत बन गई है। कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव में शुक्रवार की शाम तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से खेत में बकरियां चरा रहे किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 बकरियों की भी जान चली गई। सूचना पर नायब तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पहुंच जांच की।
विज्ञापन

पसवारा गांव निवासी कल्लू कुशवाहा (45) बकरी पालन करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार को वह गांव के ही छिद्दू के पुत्र कृष्ण कुमार (11) के साथ खेतों पर बकरियां चराने गया था। शाम करीब छह बजे वापस लौटते समय बारिश शुरू हो गई। तब दोनों पशुपालक एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी तेज चमक के साथ बिजली गिरने से दोनों की मौके पर मौत हो गई जबकि पास में खड़ीं 15 बकरियां भी मर गईं।
घटना के बाद आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना दी। बिजली गिरने की सूचना पर नायब तहसीलदार धनराज पटेल, कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से जानकारी ली। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय का कहना है कि बिजली गिरने से दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता त्वरित दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें