फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रसोइया को ब्लैकमेल करने के मामले में दो पर रिपोर्ट

Sat, 20 Sep 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के एक परिषदीय विद्यालय में तैनात रसोइया को ब्लैकमेल किए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्लॉक चरखारी के एक विद्यालय में तैनात रसोइया ने बताया कि वह विद्यालय में एक अन्य साथी रसोइया के साथ काम करती है। 29 जुलाई 2025 को दूसरी रसोइया ने उससे कहा कि उसके पति के पास तुम्हारा और प्रधानाध्यापक का आपत्तिजनक वीडियो है। इसके बाद साथी रसोइया व उसका पति उदयभान उसे रास्ते में मिले और आपत्तिजनक वीडियो दिखाने लगे। जब उसने वीडियो को एडिट कर बनाए जाने की बात कही तो दंपती ने वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि साथी रसोइया के पति ने वीडियो वायरल न करने के एवज में कहा कि एक लाख रुपये दो और एक घंटे के लिए खुद को सौंप दो। यदि, ऐसा नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता ने घर पहुंच पति और अन्य परिजनों को पूरा मामला बताया। 30 जुलाई को पीड़िता ने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय की तहरीर पर थाना खरेला में उदयभान व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें