महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ पुलिस ने ड्रोन उड़ने की भ्रामक सूचना फैलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश में जनपद में अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। अपर एसपी वंदना सिंह व सीओ रविकांत गोंड के नेतृत्व में गठित टीम लगातार चेकिंग कर रही है। पीआरवी उपनिरीक्षक रामकरन पटेल को ड्रोन उड़ने की झूठी सूचना देने वाले हीरालाल अनुरागी निवासी मऊपुरा व अजय श्रीवास निवासी बेलाताल के खिलाफ कार्रवाई की गई। उपनिरीक्षक ने बताया कि सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। जांच में सूचना भ्रामक पाई गई। इस पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।