अमेरिका से आए डीपीटी जनरल मैनेजर औरगेनिक इंडिया डा. ब्रजनाथ सिंह और आयुर्वेद के प्रो. प्रसंती डिजगर और ट्रेवर हुड एवं आशु ने शुक्रवार को विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम दादरी पहुंचकर तुलसी की खेती का जायजा लिया। खेतों में अंग्रेजों को देखकर किसानों की भारी भीड़ जमा हो गई। अंग्रेजों के साथ आए एक अनुवादक ने अंग्रेजों की सारी बात हिंदी में अनुवाद करके किसानों को बताया कि आपकी तुलसी की खेती ने अमेरिका में खूब नाम कमा रही है । ग्रामीण धुजपाल सिंह, खूब सिंह और ग्राम प्रधान लालबहादुर ने बताया कि तुलसी की खेती से एक एकड़ में करीब 25000 रुपये की आय होती है और सरकार द्वारा तुलसी की खेती करने पर प्रति किसान तीस हजार रुपये की मदद मिलती है, जिससे किसान तुलसी की खेती के प्रति खासी रुचि लेते हैं, लेकिन इस साल पानी की कमी होने से किसानों को कम लाभ होने की उंमीद है।