पनवाड़ी (महोबा)। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का ब्लाक सभागार में परिचयात्मक प्रशिक्षण दिया गया। मंगलवार को प्रशिक्षण के पहले दिन 32 ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि प्रधानों को विकास से सम्वर्दि काम एवं पंचायती राज एक्ट की जानकारी दी गई। प्रत्येक प्रधान को संदर्भ साहित्य पुस्तिका दी गई। ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के बारे में, प्रत्येक गांव पंचायत को बैठक करने ,समितियों को सक्रिय की जाने की जानकारी दी गई। बैठक में ब्लाक प्रमुख अंजना,खण्ड विकास अधिकारी राहुल पांडे, जिला प्रशिक्षण टीम, एडीओ पंचायत और प्रधान मौजूद रहे। (संवाद)