फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे: सीओ

Mon, 12 Jun 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। व्यापारियों की सुरक्षा और समस्याओं को लेकर सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार की अध्यक्षता में रविवार को पुलिस चौकी बेलाताल में बैठक हुई। जिसमें सीओ ने व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों व दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।
विज्ञापन

सीओ ने व्यापारियों से दुकानों के आगे रात में प्रकाश की व्यवस्था करने की बात कही। ताकि अराजकतत्व अंधेरे का फायदा न उठा सकें। व्यापारियों ने कस्बे के मुख्य मार्ग में अतिक्रमण, नमामि गंगे विभाग की ओर से मुख्य मार्ग को खोदने के बाद सही न कराए जाने आदि की शिकायत दर्ज कराई। व्यापारियों ने कस्बे में रात्रि गश्त बढ़ाए जाने की मांग की। सीओ ने भरोसा दिया कि सुरक्षा संबंधी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर चौकी प्रभारी एसआई दिनेश तिवारी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष प्रवेंद्र सेठ, मैथिली शरण अग्रवाल, ललतू साहू, इकराम खान, बृजभूषण गुप्ता, अनूप नगरिया, नरोत्तम गुप्ता, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें