फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तोड़फोड़ के बाद चालकों में दहशत, नहीं निकले कोई ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। रिवई-खरेला मार्ग से रविवार को कोई ट्रक नहीं मिला। चालकों में दहशत बनी हुई है। पुलिस ने तोड़फोड़ करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 45 की तलाश जारी है। वहीं, रास्ते में पड़ने वाले क्रशर प्लांटों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

उटियां गांव निवासी रागिनी 25 नवंबर की रात देवर अंबिकेश के साथ बाइक से कस्बा खरेला से घर लौट रही थी। तभी सड़क पर गड्ढे में बाइक उछलने से महिला गिर गई। इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने 12 से अधिक ट्रकों में पथराव कर जमकर तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने सात नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
दुर्घटना व तोड़फोड़ के बाद रिवई-खरेला मार्ग में पड़ने वाले क्रशर प्लांटों में सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी ट्रक चालक इस मार्ग से गिट्टी लेने क्रशरों में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क उखड़ी होने और ओवरलोड वाहन निकलने से दुर्घटनाएं हो रहीं हैं लेकिन, इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार प्रजापति का कहना है कि जाम लगाने व तोड़फोड़ करने वाले अंबिकेश सोनी व सुनील कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गड्ढामुक्त अभियान में भी नहीं भरे गड्ढे
महोबा। शासन के निर्देश पर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जिले के छह से अधिक सड़कें ऐसी हैं, जिनमें अभी तक काम ही शुरू नहीं हुआ। 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समय सीमा निर्धारित है। रिवई-खरेला मार्ग पर जिस सड़क में हादसा हुआ, उसमें बड़े-बड़े गड्ढे हैं और सड़क का नामोनिशान ही गायब है। यदि गड्ढामुक्त अभियान में सड़क को दुरुस्त कराया जाता तो हादसा नहीं होता।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विपिन कुमार का कहना है कि एक माह पहले सड़क को गड्ढामुक्त कराया गया था। पत्थर मंडी के वाहन निकलने से सड़क उखड़ी है। वहीं ग्रामीण वर्षों से सड़क के गड्ढामुक्त न किए जाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें