फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कराने की अंतिम तिथि आज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/गहरौली। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए, बीएससी, बीकॉम एवं एमए प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन कराने की अंतिम तिथि पांच दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। इसका छात्र लाभ ले सकते हैं। महोबा में 23 निजी व चार राजकीय महाविद्यालय संचालित हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि यूजी-पीजी के गैर व्यवसायिक पाठ्यक्रम बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएचएससी, एमए, एमकॉम, एमएससी आदि के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 23 नवंबर निर्धारित की गई थी। वहीं गहरौली गांव के स्व. पूरन राम प्रकाश दीक्षित महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेंद्र पांडे ने बताया कि कुछ महाविद्यालयों एवं छात्रों के द्वारा तिथि विस्तारित करने का अनुरोध किया गया था। इसपर प्रथम सेमेस्टर के केवल नवीन छात्रों को मौका दिया गया है। छात्र परीक्षा फॉर्म आवेदन समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि आज तक बढ़ा दी गई है। (संवाद)(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें