फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिजली गिरने से महिला समेत तीन झुलसे

Thu, 13 Jul 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में मंगलवार की देर शाम अचानक मौसम बदल गया। रुक-रुककर हुई बारिश के साथ बिजली गिरने से महिला समेत तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के बिलखी गांव निवासी मंजूदेवी (40) खेत पर काम रही थी। तभी बारिश के साथ बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। नजदीक खेत पर मौजूद अन्य किसानों ने परिजनों को सूचना देते हुए उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह ननवारा निवासी रामपाल (41) व रिखवाहा निवासी घनश्याम (60) बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घनश्याम की एक बकरी भी झुलस गई। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें