फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दहेज हत्या में पति समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना अजनर के सगुनिया गांव में नवविवाहिता की मौत के मामले में दर्ज दहेज हत्या की प्राथमिकी में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। बछेछर गांव निवासी बृजपाल ने अपनी बेटी करिश्मा की शादी छह सितंबर 2024 को सगुनिया निवासी अनिल के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर करिश्मा को प्रताड़ित कर रहे थे। 23 सितंबर को करिश्मा का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला था। पिता ने पति अनिल, ससुर विश्वनाथ, सास उर्मिला, देवर पुष्पेंद्र व चचेरे देवर कपिल के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अजनर सुभाषचंद्र ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे अनिल, विश्वनाथ और उर्मिला को गांव से गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें