फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी व थाना खरेला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो महिलाओं समेत तीन लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी चरखारी श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सूपा कबूतरा डेरा से उर्मिल पत्नी शंकर कबूतरा व कविता पत्नी प्रदीप कबूतरा को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना खरेला के एसआई बलवंत सिंह ने मुखबिर की सूचना पर दिलीप कुशवाहा पुत्र नंदकिशोर निवासी ग्राम टिकरी को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 21 क्वार्टर देशी शराब बरामद की गई। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज किया गया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें