फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रेलवेकर्मी के घर से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के परथनिया गांव में चोरों ने रेलवेकर्मी के मकान को निशाना बनाते हुए हजारों का माल पार कर दिया। परथनिया निवासी अशोक कुमार रेलवे में स्टेशन मास्टर हैं। वर्तमान में वह राजस्थान में कार्यरत हैं। घर पर पिता गंगादीन और मां रतनरानी रहती हैं। बुधवार की रात चोर छत से चढ़कर अंदर पहुंचे। चोरोंं ने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर दस हजार की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जब वृद्ध दंपती जागे तो सामान बिखरा और माल गायब देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर थानाध्यक्ष सुषमा चौधरी ने घटनास्थल पहुंच मुआयना किया। उन्होंने घटना का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया। इससे पहले इसी गांव में 29 अक्तूबर को गायत्री गुप्ता के मकान से तीन लाख की चोरी हुई थी। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें