फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चोरों ने मकान से नकदी समेत दो लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। थाना खन्ना के बरभौली गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने मकान में धावा बोलकर नकदी समेत दो लाख का माल चोरी कर लिया। घटना के समय पीड़ित परिवार गहरी नींद में सोता रहा। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरभौली गांव निवासी विनीत द्विवेदी रात करीब 10 बजे परिवार के साथ भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। देर रात चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने गृहस्थी के कमरे का ताला तोड़कर अटैची और बक्सों में रखी 30 हजार की नकदी, सोने की मनचली, अंगूठी, टॉप्स के अलावा चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह जब विनीत की मां सुमित्रा जागी तो ताले टूटे व माल गायब देख उसके होश उड़ गए। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। पीड़ित ने घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की हे। थानाध्यक्ष यज्ञनारायण भार्गव का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें