फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सोनागिर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। वार्षिक जैन मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सोनागिर रेलवे स्टेशन पर मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों का एक मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक से 10 मार्च तक बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर मेल और खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन का रोज एक मिनट का अस्थायी ठहराव होगा। इससे सोनागिर में वार्षिक जैन मेले में शामिल होने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आवाजाही में आसानी होगी। यह सभी ट्रेनें महोबा रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं। ऐसे में जैन मेले में जाने वाले लोगों को ठहराव का लाभ मिलेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें