फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गांव में वनरोज घुसने से ग्रामीणों में मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के माधवगंज में गुरुवार की सुबह वनरोज ने गांव में घुस कर जमकर उत्पात मचाया। जिससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कई ग्रामीण चोटिल हो गए। इस दौरान वनरोज ने गाय के दो बछड़ों पर हमला कर दिया। जिससे एक की मौत हो गई।
माधवगंज गांव में घुसा वनरोज आबादी के बीच पहुंच कर हमलावर हो गया। इस दौरान वनरोज ने अंगद यादव की गाय के दो बछड़ों पर हमला कर दिया। जिससे एक बछड़े की मौत हो गई जबकि दूसरा बछड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वनरोज ने गयाप्रसाद की बकरियों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 डायल करके पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से वनरोज को क्षति न पहुंचाने की बात कही और वन विभाग को सूचित कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे तेईया पशुकेंद्र प्रभारी डॉ. प्रतीक तिवारी ने घायल बछड़े का इलाज किया। खबर लिखे जाने तक वनरोज गांव में ही है और वन विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। वनरोज के गांव में घुस आने से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। उधर, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र राजपूत का कहना है यदि वनरोज गांव के बाहर नहीं जाता है तो उसे वन विभाग की टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू कर गांव से बाहर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएगा।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें