फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महिला व पॉक्सो एक्ट के मामलों की हो प्रभावी पैरवी- एएसपी

Mon, 11 Sep 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। पुलिस लाइन सभागार में अपर एसपी सत्यम की अध्यक्षता में ऑपरेशन कन्विक्शन व ऑपरेशन दृष्टि को लेकर बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाए। महिला व पाॅक्सो एक्ट से संबंधित अपराधों को चिंहित करते हुए मुकदमों में प्रभावी पैरवी की जाए। ताकि अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके। कहा कि न्यायिक कार्यों को समयबद्ध व विधि अनुसार संपन्न कराया जाए। उन्होंने थाना प्रभारियों, अभियोजन अधिकारी न्यायालय व कोर्ट मुहर्रिर, पैरोकारों, संबंधित शाखा प्रभारियों के साथ ऑपरेशन कन्विक्शन व ऑपरेशन दृष्टि के क्रियांवयन की समीक्षा की। इस मौके पर सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार, सीओ सदर रामप्रवेश राय, सीओ चरखारी उमेश चन्द्र, अभियोजन अधिकारी कृष्ण पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें