फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेलाताल/अजनर। थाना अजनर के नगाराडांग गांव में दिनदहाड़े चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय गृहस्वामी परिवार समेत खेत पर काम करने गया था।
नगाराडांग गांव निवासी रज्जू खेती-किसानी का काम करता है। बुधवार की दोपहर वह मकान का ताला लगाकर परिवार समेत खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने कमरे के अंदर रखे बक्सों व अलमारी का ताला तोड़कर 14 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, लॉकेट, कान के बाला आदि समेत एक किलो चांदी के जेवरात ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। उधर, थानाध्यक्ष अजनर शिवआसरे का कहना है कि घटना की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर राजफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें