महोबा। शहर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ला में शनिवार को एक युवक को दबंगों ने पीट दिया। एक आरोपी को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
रामनगर निवासी शिवांशु (25) ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि वह गांधीनगर स्थित एक बर्फ फैक्टरी में काम करता है। शनिवार सुबह वह फैक्टरी के बाहर आया और सड़क किनारे नाली में लघुशंका करने लगा। तभी बाइक में सवार होकर तीन युवकों ने गाली-गलौज करते हुए लघुशंका करने से रोका। विरोध करने पर तीनों युवकों ने उसे पीट दिया। घटना के बाद मौके पर को पुलिस बुलाया गया और देखते ही देखते यहां पर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस आरोपी को शहर कोतवाली ले गई। कोतवाल मनीष पांडेय ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।