फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा

Sat, 13 Apr 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के बसौरा गांव में दिनदहाड़े एक किसान के मकान से चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने पीछाकर पकड़ लिया। पहले तो चोर की जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवर बरामद कर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बसौरा निवासी सुंदर अहिरवार की पत्नी भगवती परिवार समेत खेत पर काम करने गई थी और मकान में ताला लगा था। शुक्रवार की दोपहर एक युवक दीवार फांदकर अंदर घुस गया। चोर ने कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखे आधा किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए और भागने लगा। ग्रामीणों ने जब युवक को भागते देखा तो उसको पीछा कर पकड़ लिया और जमकर पीटा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेंद्र राजपूत निवासी गौरहारी कोतवाली चरखारी बताया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह का कहना है मारपीट में आरोपी को चोटें आईं हैं। पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें