महोबा। थाना महोबकंठ में तैनात सिपाही पर एक युवक ने मारपीट का आरोप लगाया है। थाना क्षेत्र के कोहनिया गांव निवासी हिरदेश अनुरागी ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका एक युवक से विवाद हो गया था। जिसका नौ सितंबर को थाने में समझौता हुआ था। दोनों पक्षों में सुलह हो जाने के बाद थाने में तैनात सिपाही ने दूसरे पक्ष के कहने पर मारापीटा। साथ ही गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानित किया। पीड़ित ने जानमाल की सुरक्षा और सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। (संवाद)