फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा ट्रक

Sun, 19 Apr 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के राम नगर में अरहर की दाल लेकर जा ट्रक  असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद मोहल्लेवासी और ट्रक चालक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न एक बजे ट्रक चालक किशोरी दाल मिल से 30 टन अरहर दाल लोड कर आजमगढ़ जा रहा था। शहर के कलेक्ट्रेट की ओर जाते समय मोहल्ला रामनगर ढाई की चढ़ाई के दौरान अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। जिससे ढाल पर चढ़ रहा ट्रक वापस पीछे की ओर जाने लगा। चालक ने ब्रेक लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया लेकिन ब्रेक काम न करने से ट्रक बेकाबू हो गया। तभी चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रक को सड़क किनारे की ओर मोड़ दिया। जिससे ट्रक बिजली के खंभे से टकराते हुए पलट गया। जिससे घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। ट्रक पलटने पर ट्रक सवार चालक जनपद रायबरेली के थाना नसीराबाद के ग्राम पूरे कलंदर निवासी मुबीन पुत्र यार मोहम्मद बाल-बाल बच गया, वहीं रामनगर मोहल्ले में सड़क किनारे खेल रहे बच्चे और घराें के बाहर बैठी महिलाएं भी बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें