शिरोमणि अकाली दल बादल के नेशनल आर्गनाइजेशन सेक्रेटरी एवं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह भोगल के नेतृत्व में सिख समुदाय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा बताया कि सरदार मनमोहन सिंह, गुरमीत सिंह, हरनीत कौर 40 वर्षों से शहर के गांधी नगर इलाकें में तीन दुकानों से घर की रोजी रोटी चला रहे हैं। दुकान मालिक प्रेमनाथ शर्मा के पुत्र गौतम शर्मा ने मिलीभगत से केस दायर किया। जिसमें उप जिलाधिकारी ने दुकानाें को काफी पुराना बताते हुए इन्हें गिराने का आदेश दिया। जिसके तहत 29 दिसंबर 2014 को अल्पसंख्यक सिख समुदाय की दुकानाें पर बुल्डोजर चलवा दिया गया। जिनसे उनके घर का चूल्हा जलता था। ज्ञापन में बताया कि कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से सिख समुदाय को महोबा से भगाने की साजिश रची जा रही है। इसलिए उनकी दुकानों पर बुल्डोजर चलवा दिया गया। जिससे उनकी रोजी रोटी का सहारा छिन गया है। उन्होंने बताया कि जिले में सिख समुदाय के केवल छह परिवार निवास करते हैं। दुकानें गिराए जाने का विरोध करने पर सिख समुदाय को भगाया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में सरदास जसपाल सिंह, मनमोहन सिंह, गुरुमीत सिंह सहित तमाम सिख समुदाय के लोग शामिल रहे।