फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेली लोक विधाओं की प्रस्तुतियों से मोहा मन

Thu, 16 Oct 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 20 परिचय-कार्यक्रम में बुंदेली लोकनृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
महोबा। उद्योग विभाग की ओर से डाकबंगला मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला महोबा ट्रेड फेयर में बुंदेली लोक विधाओं को धूम रही। संंध्या ग्रुप के कलाकारों ने बुंदेली लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। महोबा ट्रेड फेयर में बुधवार को दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कलाकारों ने पधारो म्हारे देश गीत पर प्रस्तुति दी। इसके बाद लोकगीत व लोक नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। स्थानीय लोक गीतों व नृत्य कला की प्रस्तुतियां दर्शकों ने खूब पसंद कीं। कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग महेशचंद्र सरोज, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी डीआर प्रेमी, सहायक महाप्रबंधक उद्योग दीपक कुमार, केशव, सीताराम, राहुल कुमार, शैलेंद्र, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें