फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की हिस्सेदारी के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 08 Mar 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
तहसील परिसर में प्रदर्शन करतीं गुलाबी समिति की महिलाएं - फोटो : महोबा
विज्ञापन
सदर तहसील प्रांगण में मंगलवार को गुलाबी महिला उत्थान समिति की दर्जनों महिलाआें ने अध्यक्ष सुमन सिंह चौहान के नेतृत्व में हक की आवाज उठाते हुए धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इन्हाेंने यहां नारेबाजी भी की। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन में कहा गया  कि लोकसभा, राज्यसभा में कानून बनाकर  महिलाआें को 50 प्रतिशत  प्रतिनिधित्व दिया जाए। 


आबादी के आधार पर 50 प्रतिशत महिलाओं को हिस्सेदारी मिले। राज्यसभा में महिला बिल पास किया जाए। निजी उपक्रमों में महिलाओं की भागीदारी हो। महिला शिक्षा नि:शुल्क  हो और  महिला हिंसा की सुनवाई तत्काल की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में पुष्पा रानी, हुस्ना जहां, मीरा, गीता, ललिता, कमलेश, गिरजारानी, आशा सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें