फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बदमाशों ने बेकरी व्यापारी को लूटा

Sun, 26 Mar 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी के मुख्य बाजार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े बेकरी व्यापारी को पीटकर लूट लिया। आरोपी व्यापारी के गले में पड़ी सोने की चैन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के खनगा बाजार निवासी आनंद सोनी का पुत्र सफल सोनी बेकरी व्यापारी है। रविवार को वह बेकरी का माल देने पनवाड़ी बाजार गया था। जैसे ही सफल सोनी तिवारीपुरा के पास चार पहिया वाहन खड़ाकर नीचे उतरा तभी बाइक सवार तीन युवक झपट्टा मारकर चैन छीनने का प्रयास करने लगे। बचाव करने पर आरोपियों ने मारपीट की और सोने की चैन छीनकर फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर संदिग्धता के आधार पर कुछ युवकों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि बाइक सवार युवकों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें