फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पारा लुढ़का, पठारी धरती पर तीन दिन रहेगा बिपरजॉय का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मौसम में अचानक बदलाव के साथ ही तापमान लुढ़क गया। पिछले 24 घंटे में मौसम के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान हवाओं की दिशा भी बदली है। मौसम के जानकारों की माने तो यह चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर है। यह बुंदेलखंड की पठारी धतरी पर तीन दिन तक रहेगा। बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से ही मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। दिन में अधिकांश समय आसमान में बादलों की आवाजाही होती रही। धूप भी कम निकली। जिससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। बेलाताल स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेशचंद्र का कहना है कि पहले महोबा जिले में उत्तर पश्चिम दिशा की हवाएं चल रहीं थी। अब हवा की दिशा बदल कर पश्चिमी हो गई है। राजस्थान और गुजरात की ओर से यहां हवाएं आ रही हैं। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवाओं की रफ्तार 20 किमी प्रति घंटा जबकि आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई। आद्रता में एकाएक 18 फीसदी की बढ़ोतरी होने से हवा में नमी बढ़ी है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को बारिश की संभावना है। यह मानसून का मौसम नहीं है। बिपरजॉय का असर खत्म होने के बाद ही मानसून आने की संभावना है।

आपदा राहत विशेषज्ञ प्रीति सिंह ने बताया कि मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 19 से 21 जून तक आंधी, तूफान के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान एडवाइजरी जारी की गई है। पशु हानि से बचाव के लिए खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे। पेड़ के नीचे, टीन शेड के नीचे पशुओं को न बांधे। पशु भी स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों के नीचे छिपते हैं जो सुरक्षित नहीं है। खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें। छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें। पेड़ के नीचे न छिपे, जंगल क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपे, पैर के नीचे सूखी लकड़ी, पत्ते रखें। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण टीवी, कूूूूलर आदि को न छुएं। तूफान के दौरान मोबाइल फोन पर बात न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें