फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। शहर के आल्हा चौक में राजमिस्त्री ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में मातम छा गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
आल्हा चौक स्थित हाथी की पूंछ वाली गली निवासी मंगल अनुरागी (50) राजमिस्त्री का काम करता था। गुरुवार की रात वह भोजन करने के बाद अपने कमरे में चला गया। देर रात उसने तौलिया का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शुक्रवार की सुबह देर तक कोई आहट न मिलने पर परिजनों को आशंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह कमरे में झांककर देखा तो मंगल का शव फांसी पर लटकता मिला। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई बृजगोपाल ने बताया कि मंगल अविवाहित और शराब पीने का आदी था। उसने यह कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें