फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शादी में आई युवती अगवा, बंधक बनाकर रखने का आरोप

Thu, 13 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई युवती को दो लोगों ने अगवाकर लिया। पिता ने आरोपियों पर पुत्री को गुप्त स्थान पर रखकर बंधक बनाए होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती 22 जून को शहर के बीजानगर गांव में अपनी रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। 24 जून की रात करीब आठ बजे वह लापता हो गई। खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। जानकारी करने पर पता लगा कि दो युवक उसे ले गए हैं। पिता ने मंगलवार की रात शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर पुत्री को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शंकर व रामविशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

मारपीट की घटनाओं में नौ पर रिपोर्ट
महोबा। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना अजनर के मवइया गांव निवासी प्रह्लाद सिंह की पत्नी सावित्री पशुबाड़े में लेटी थी। तभी पुत्र और उसकी पत्नी ने जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुत्र उमाशंकर, बहू ममता, हेमंत व भूपेंद्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। इसी तरह राजेंद्र नगर कबरई निवासी भुवनेश्वर ने न्यायालय के आदेश पर रामचरण, मेघा, छुट्कू, रुकमिन व रजनी के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें