फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चंद्रावल नदी का नाला उफनाया, 15 गांवों का संपर्क कटा

Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। झमाझम बारिश से चंद्रावल नदी से निकला नाला उफनाया गया है। जिससे 15 गांवों का संपर्क टूट गया। वहीं बारी गांव का रपटा उफनाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन

विकासखंड चरखारी के 15 से अधिक गांव के लोगों का कस्बा खरेला में बाजार, अस्पताल, बस स्टैंड और अन्य कार्यों के लिए प्रतिदिन आना-जाना होता है। बारी गांव के पास से निकली चंद्रावल नदी में लगातार हो रही बारिश से जलस्तर बढ़ गया है। नाला व रपटा उफनाने से सड़क और पुलिया डूब गई है। खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदी के चलते आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। नाला उफनाने से बारी, पड़ोरा, ऐंचाना, कुआं, बरायं, पुपवारा, पाठा, कनेरी, सलुआ, कमलखेड़ा, गड़ारी, सुरहा, बबेड़ी, ग्योड़ी, कोहारी आदि गांवों का संपर्क कट गया है। जिससे लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
ऐंचाना प्रधान दिवाकर तिवारी, कुआं प्रधान सभाजीत यादव, पड़ोरा के विनीत कुमार, बरायं के वीर नारायण आदि का कहना है कि नाला व रपटा के स्थान पर पुल निर्माण की मांग 20 साल से की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। हर वर्ष बारिश के समय ग्रामीणों को बाढ़ के हालातों से जूझना पड़ता है। जिससे धन व जनहानि भी होती है। उन्होंने अधिकारियों से पुल का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


महामुनि सरोवर का पानी आबादी में घुसा
खरेला। कस्बा खरेला में 100 बीघा में फैले महामुनि ऋंगी ऋषि सरोवर में बारिश का पानी क्षमता से अधिक भरने से फाटक खोल दिया गया है। जिससे तालाब का पानी आबादी में घुस रहा है। मुख्य बाजार के मुख्य नाले की वर्षों से सफाई न होने और अवैध कब्जा होने से सड़कों पर जलभराव हो रहा है। जिससे कच्चे मकानों के गिरने का खतरा बना है। नगर पंचायत प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें