महोबा। खेलते समय हाजमोला शीशी का ढक्कन निगलने से एक चार वर्षीय बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लाए। वहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। शहर के गांधीनगर निवासी चंद्रभान का बेटा अंश (चार) शुक्रवार की सुबह घर पर खेल रहा था। खेलते समय उसके हाथ हाजमोला की शीशी लग गई। उसने शीशी का ढक्कन खोलकर निगल लिया। ढक्कन गले में अटकने से अंश की हालत बिगड़ गई। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे लेकर तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे। नाक, कान, गला विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र राजपूत ने उसका परीक्षण किया और ऑक्सीजन लगवाई लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे झांसी रेफर किया गया। पिता ने बताया कि बच्चे ने ढक्कन निगल लिया है।