फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दबंगों ने जलनिगम कर्मी पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। अवैध शराब की बिक्री व जुआ खिलाने की शिकायत करना जल निगम के कर्मचारी को महंगा पड़ गया। शिकायत के नाराज दबंगों ने कर्मचारी पर लोहे की रॉड और चाकू से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला शुक्लानापुरा निवासी महेंद्र कुमार धुरिया जल निगम में कंप्यूटर ऑपरेटर है। पड़ोस में रहने वाले लोग अवैध शराब बिक्री के साथ जुआ भी खिलाते हैं। इसका उसने विरोध किया। इससे बौखलाए दबंगों ने बुधवार की रात उसके घर पहुंच गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। गुरुवार की सुबह महेंद्र जल निगम कार्यालय जा रहे थे। तभी दबंगों ने उसे रास्ते में रोक लिया और चाकू से सिर पर हमला बोल दिया और लोहे की रॉड से पीटा। शोर-शराबा सुन लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर हालत में पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी 20 हजार की नकदी भी छीन ले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने महेश कुमार, सचिन और निखिल के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें