ग्राम गोरखा निवासी महेंद्र (40) पुत्र मैयादीन रविवार को घर से सुबह बकरियां चराने खेत गया था। शाम को जब बकरियां लौटकर घर आ गईं, लेकिन महेंद्र के न लौटने से परिजनों ने महेंद्र की तलाश शुरू कर दी। देर शाम उसका शव खेत के समीप बबूल के पेड़ से लटकता पाया गया। शव पेड़ पर फांसी से झूलता देख परिजनाें के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होने पर घटना स्थल पर ग्रामीणों को तांता लग गया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीण की मौत से परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है।