फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर प्लांट के मुनीम ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेक नगर में क्रशर प्लांट के मुनीम ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है। मोहल्ला आजाद नगर निवासी रमेश तिवारी (50) पुत्र अच्छेलाल तिवारी पत्थर मंडी कबरई स्थित एक क्रशर प्लांट में मुनीम था। मंगलवार की सुबह रमेश ने किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के पुत्र रूपेंद्र ने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। पिता ने यह कदम क्यों उठाया यह किसी की समझ नहीं आ रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें