फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: टेंडर हुआ पर सड़क का निर्माण नहीं

विज्ञापन
फोटो 30 एमएएचपी 01 परिचय-राजधानी लखनऊ में मुख्य अभियंता अरविंद कुमार जैन को ज्ञापन सौंपकर समस्य
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ से निकले झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग की अधूरी पड़ी 200 मीटर सड़क के निर्माण के लिए छह माह पहले टेंडर होने के बाद ठेकेदार निर्माण शुरू कराना भूल गया। नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने लखनऊ में लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग शाखा के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार जैन को ज्ञापन सौंप सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। राष्ट्रीय राजमार्ग संगठन की ओर से चार साल पहले सड़क चौड़ीकरण किया गया था। हालांकि, विवाद के चलते बस स्टैंड कुलपहाड़ से गंगा बेड़िया के मकान तक 200 मीटर की सड़क नहीं बन सकी थी। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयासों से छह माह पहले इस सड़क के टुकड़े के निर्माण के लिए टेंडर स्वीकृत हुआ था लेकिन ठेकेदार व निर्माण संस्था की लापरवाही के चलते सड़क नहीं बन सकी। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने लखनऊ में लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग शाखा के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा है कि 15 दिन के अंदर सड़क का निर्माण न होने पर अनशन और आंदोलन किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य अभियंता ने ठेकेदार को दिवाली के पहले हर हाल में सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें