महोबा। कोतवाली चरखारी के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह जनपद शाहजहांपुर में एक धान मील में काम करता है। घर पर उसकी दादी, दो बेटी व एक बेटा रहता है। बताया कि दो अगस्त की 16 वर्षीय बेटी भोजन करके घर पर लेटी थी। देर रात वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। घर आकर उसने खोजबीन की तो जानकारी मिली कि बेटी को गांव के दो युवकों का रिश्तेदार सुनील बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी खोजने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। (संवाद)