महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव में किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 31 जुलाई की रात वह घर पर थी। कुछ दूर रहने वाली महिला के मोबाइल से फोन आया कि वह उसके घर आ आए। जब वह महिला के घर पहुंची तो चार युवक मौजूद थे। किशोरी का आरोप है कि सालभर पहले एक युवक के साथ महिला ने उसके विवाह की बात की थी। बाद में युवक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब शादी करने के लिए कहा तो उन्होंने षड्यंत्र रचा। दबाव बनाया कि वह युवक के साथ दिल्ली चली जाए लेकिन उसने मना किया। आरोप है कि युवक साथियों के साथ उसे एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। जैतपुर चौकी प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि इस प्रकार की घटना की जानकारी या तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)