फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शिविर में बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के रामकथा मार्ग स्थित सेल्फ डिफेंस अकादमी में सोमवार को बालिकाओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षिका प्रियांशी आर्या ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। कहा कि सभी को कानून और अधिकारों की जानकारी होना चाहिए तभी वह सशक्त हो सकेंगी। प्रत्येक बालिका अपने घर के आसपास की महिलाओं को भी इस तरह की जानकारी देकर सशक्त करें। बालिकाओं को आत्मरक्षार्थ जूडो कराटे आदि का प्रशिक्षण लेना चाहिए। इस दौरान बालिकाओं को कराटे की बारीकियों व उसके प्रयोग से अवगत कराया गया। साथ ही कराटे का अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं में अलग ही उत्साह नजर आया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें