राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 2016 को उत्तीर्ण कर संत जोसफ हाई स्कूल के होनहार छात्र ने जिले का गौरव बढ़ाया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित परीक्षा को पास करने वाले कक्षा दस के मेधावी छात्र अहमद फराज की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बिनसेंट एल्वर्ड सहित शिक्षकों ने बधाई दी है। अहमद फराज ने इस सफलता का श्रेय मेहनत के साथ ही शिक्षकों और परिजनाें को दिया है।