फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
मृतक छात्र धीरज कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। विकास खंड चरखारी के बम्हौरी कलां आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के फत्तूपुरा गांव निवासी धीरज कुमार (32) बम्हौरीकलां आश्रम में रहकर महंत मृत्युंजय से शिक्षा ग्रहण कर रहा था। गुरुवार को आश्रम में लगे पंखे में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आने से धीरज बेहोश होकर गिर गया।
अन्य साथी उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आश्रम के महंत ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें