फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छात्रा की मौत

Wed, 30 Jul 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के बम्हौरीकलां गांव में मंगलवार को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरने से छात्रा की मौत हो गई। बम्हौरीकलां निवासी पूरन सिंह की बेटी अनन्या (08) प्राथमिक विद्यालय बम्हौरीकलां में कक्षा दो की छात्रा थी। नागपंचमी त्योहार के चलते गांव में कन्या भोज होने पर छात्रा स्कूल नहीं गई। सुबह करीब नौ बजे घर के सामने बने पशुबाडे़ में पूजा के लिए फूल तोड़ने गई थी। तभी यहां पर स्थित गड्ढे में भरे पानी मेंं वह गिर गई। बालिका को पानी में डूबता देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने गड्ढे में उतरकर छात्रा को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें