कोरोना मरीज मिलने के बाद बंद कराए गए बैंक
- फोटो : AMAR UJALA
फोटो 01 एमएएचपी 01 परिचय-कोरोना मरीज मिलने के बाद बंद कराए गए बैंक संवाद न्यूज एजेंसी महोबा। जिले में कारोना के दो पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद पूरे शहर में सख्ती बढ़ा दी गई है। जरूरी सामग्री की दुकानों समेत बैंक व मेडिकल स्टोर भी बंद करा दिए गए। सड़कों से निकलने वाले इक्का-दुक्का लोगों को कड़ी हिदायत देकर घर भेजा गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूरे शहर का भ्रमण कर जायजा लिया और लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की। जिले में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने न आने पर यहां का प्रशासन राहत महसूस कर रहा था। दो दिन पहले जिला अस्पताल के कर्मचारियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। शुक्रवार को दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद हड़कंप मच गया। अधिकांश दुकानदार खबर मिलते ही स्वयं ही अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए। सड़कों में सन्नाटा पसर गया। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी व पुलिस अधीक्षक ने शहर का भ्रमण कर आवश्यक वस्तुओं समेत सभी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए। जिसके बाद मेडिकल स्टोर व बैंक भी बंद कर दिए गए। दोपहर बाद सड़कों में सन्नाटा पसर गया। अस्पताल व मेडिकल स्टोर बंद हो जाने से मरीजों को खासी दिक्कत हुई। जिले में एक साथ दो मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है।